असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बताया कि पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांगी है। असम के मुख्यमंत्री ने लिखा कि राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘आरोपी ने बिना शर्त माफी मांग ली है। अब हम आशा करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर पवित्रता बनाए रहेंगे। इसके बाद कोई भी राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।’
इसके अलावा पवन खेड़ा ने बीते दिनों गौतम अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेड़ा ने प्रधानमंत्री को लेकर कुछ कह दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ असम, यूपी में कई जगह एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुवार को पवन खेड़ा जब अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिसने उतारकर गिरफ्तार किया था।

