देहरादून : 2024 के लोकसभा चुनाव तक प्रदेश भाजपा प्रदेशभर में अब नरेंद्र मोदी मंत्र का जाप करने में जुटने वाली है ,इस करेगी नमो मंत्र को देने के लिए आगामी 24 फरवरी को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे राजधानी पहुँच रहे हैं। यहां एक बैठक होगी जहां 11 हजार से अधिक बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति अभिभाषण के प्रचार की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है,जिस पर पूरी रणनीति बनेगी। चुनावों से पहले इस प्रक्रिया पर अभियान के तहत काम करेगी।
खबर ये भी है कि पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के 24 पृष्ठीय अभिभाषण को चार एवं प्रदेश सरकार की पांच पृष्ठीय उपलब्धियों को एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जनता के सम्मुख रखा जाएगा।प्रदेश टोली, समस्त जिलाध्यक्ष, समस्त जिला प्रभारी व सहप्रभारी भी इस में मौजूद रहेंगे।

