उत्तराखंड रोजगार मेले के मौके पर पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, वैसे वैसे पर्यटन में विकास हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। उत्तराखंड के युवाओं को वहीं पर रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अच्छा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं। बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बने है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उत्तराखंड के रोजगार मेले में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों की ज़िम्मेद्दारी है। केंद्र सरकार हो या उत्तराखंड की भाजपा सरकार हो हमारा यह निरंतर प्रयास है।
प्रदेश में बढ़ रहे रोजगार के अवसर,गांव सड़क से जुड़ रहे

