Naxalite Attack: दो जवान शहीद,गाड़ी में भी लगाई आग

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके में हुआ है। बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायर करना शुरू कर दिया।हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के  रूप में हुई है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था। इस घटनाक्रम को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *