हरिद्वार गंगाजल लेने आ रहे दो दोस्तों को काल ने निगला,दर्दनाक हादसे में मौत 

जहां शिवरात्री पर्व के लिए भक्तों में बाबा शिव के इस पावन पर्व को लेकर उत्साह बना हुआ है,वहीँ दूसरी तरफ शिव भक्तों की मौत की की दुखद खबर भी आई है जी हाँ महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को हादसे से चकनाचूर हो गई और दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका  हायर सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस के अनुसार, दिल्ली के बवाना निवासी नीतू, अंशु और मनजीत महाशिवरात्रि पर जल लेने के लिए कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे उनकी कार जैसे ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। से की सूचना मिलने ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *