लखनऊ : बीते दिन बुधवार को राजधानी हनुमानगढ़ी के संत राजू दास और सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच जमकर हाथापाई हुई है इस घटना का वीडियो सबके समक्ष वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि तपस्वी छावनी मंदिर के महंत राजू दास, महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने तलवार और फरसा लेकर लखनऊ में उन पर हमले का प्रयास हुआ है। गोमतीनगर के एक होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वामी प्रसाद का सेशन दोपहर 12 बजे था, राजूदास का दो बजे। राजूदास अन्य संतों के साथ पहले ही वहा पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इंटरव्यू खत्म होने के बाद स्वामी प्रसाद वहां से जाने लगे। राजूदास व अन्य संत उनके पीछे लग गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो फुटेज में दोनों पक्षों से नारेबाजी व एक-दो लोगों के बीच हाथापाई दिख रही है। शब्दबाण चलने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया है। बुधवार को स्वामी प्रसाद और अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास व समर्थकों के बीच जमकर हाथ से मारा पीटी की। ये लोग दंगा फैलाना चाहते हैं। लेकिन इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
संत राजूदास और स्वामी प्रसाद के बीच हाथापाई

