यहां अचानक लगी धारा 144,हालात तनावपूर्ण

झारखंड: झारखंड के पलामू में दो समुदायों में विवाद के बाद हालात काफी तनाव के बने हुए है । जिसके चलते शहर में धारा 144 लागू हो गई है। ख़बरों की मानें तो, शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर विवाद हुआ। दोनों तरफ से पथराव और आगजनी की गई जिसके बाद लोग घायल भी हुए हैं। खबर है कि पलामू के पानकी बाजार में एक समुदाय द्वारा शिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाया जा रहा था। जिसे लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और आगजनी शुरू हो गई। पथराव में छह लोगों के घायल होने की खबर है। तीन पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण किया। एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी सीके सिन्हा ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *