गांधीनगर: गुजरात के नए सीएम के नाम का असमंजस अब ख़त्म हो गया है। भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कल विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल रहा था और आज गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया। बैठक में पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की। बता दें कि भूपेंद्र पटेल अमित शाह और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी हैं। और वह नगर पालिकाओं में भी काम कर चुके हैं। गांधीनगर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज हुई विधायक दल की बैठक में विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति के साथ इस प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगाई।
विजय रुपाणी के शनिवार को इस्तीफ़ा देने के बाद सीएम पद के लिए चार नामों पर चर्चा हो रही थी। जिनमे की गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील का नाम सबसे आगे चल रहा था। और इनके अलावा मनसुख मंडाविया , पुरुषोत्तम रुपाला और गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के नामों पर भी चर्चा की जा रही थी। और बाद में चार नामों के बाद गोरधन जडफिया और आज गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फल्दू और प्रफुल्ल पटेल का नाम भी जुड़ गया। लेकिन इन सभी बड़े बड़े नामों के होते हुए भाजपा आलाकमान ने फिर से चौकाने वाला फैसला लिया और साधारण जीवनशैली वाले भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की।

