पीएम कल करेंगे सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन,जानिए ख़ास नियम

नई दिल्ली : दिल्ली से जयपुर तक अब सड़क मार्ग से महज ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा ,ये सपना अब जल्द पूरा होने जा रहा है। कल रविवार को प्रधानमंत्री देश के सबसे लंबे दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का लोकार्पण करने वाले है। कुछ तकनीकी व्यवधानों के चलते इस पर सफर के लिए 15 फरवरी से हरी झंडी मिलेगी लेकिन इस खंड के चालू होने से दिल्ली-सहित एनसीआर के हजारों वाहन चालकों को जयपुर और उससे आगे अजमेर मध्य प्रदेश, गुजरात जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे से इतर नया और शानदार मौका मिलेगा। 

इस हाइवे का लोकार्पण कार्यक्रम राजस्थान के बांदीकुई जिला के धनावड़ में आयोजित होगा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद सोहना-दौसा खंड पर शानदार और आरामदायक सफर की सौगात जनता को समर्पित करेंगे। इस एक्सप्रेसवे की शुरूआत सोहना के अलीपुर से हो रही है, इसलिए हरियाणा में भी लोकार्पण का कार्यक्रम तय किया गया है। अलीपुर से करीब 12 किलोमीटर आगे नूंह के हिलालपुर गांव में दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी उपस्थ्ति रहेंगे।  कार्यक्रमों की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है, अब हजारों यात्रियों के साथ एनएचएआई के अधिकारियों को भी उस घड़ी का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *