पटवारी परीक्षा: 72 सेंटरों पर 29 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

देहरादून : आगामी 12 फरवरी को दोबारा होने वाली पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा  में जिले के 29 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। यहां 72 सेंटरों पर परीक्षा होनी है। शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी एडीएम वित्त केके मिश्रा ने समीक्षा बैठक ली। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी एडीएम वित्त केके मिश्रा ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए हैं। परीक्षा के चलते सख्ती के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तैयारियां पूरी हैं और परीक्षा सकुशल होंगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *