देहरादून : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने स्कूल विज़िट पर पहुंचे उनका यह स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज थारू है जहां सीएम पहुंचे थे। स्कूली बच्चों के बीच वह स्वयं स्टूडेंट की तरह बन गए और बच्चो के साथ संवाद किया। पुरानी यादों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए। हालांकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की।
ऊधमसिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंच कर पुरानी यादों को ताजा किया। धामी इस स्कूल के छात्र रहे हैं। कक्षा में जाकर बच्चों के बीच उन्होंने विद्यार्थी जीवन को साझा किया।
बैठकर पढ़ाई करते थे और लिखने के लिए तख्ती का उपयोग किया करते थे। उनके आगे बढ़ने में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा में कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए ‘एक्जाम वाॅरियर’ परीक्षा पे चर्चा पुस्तक को जरूर पड़ना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि कठिन लगने वाले सब्जेक्ट को अधिक समय दीजिए, शिक्षकों, दोस्तों के साथ टॉपिक एवं विषय पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

