वाराणसी : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज गुरुवार को तीन दिवसीय काशी नगरी वाराणसी दौरे पर आ रही हैं ,जहां उनके आने से पहले पुलिस और प्रशासन जमकर तैयारियों में जुटा हुआ है। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा को देखेंगी। हिलेरी क्लिंटन विश्वनाथ धाम, और रामनगर का भ्रमण भी करेंगी। दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती का भी सौभाग्य प्राप्त करेंगी।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा है कि आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बड़ी बैठक हुई है, बैठक में एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को भी कडा किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की सूचना के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट आए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं।
पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाराणसी पहुँच रहीं,गंगा आरती में होंगी शामिल

