उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से अजीबोग़रीब मामला सामने आया है। जहां एक अबोध बच्चे को बेचने वाली महिला ने उसे वापस लेने से किनारा कर लिया है। महिला का कहना है कि बच्चा दे दिया था, लेकिन रुपये दलालों ने रख लिए। उसे अब बच्चा नहीं, पैसा चाहिए। थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव निवासी दंपती ने अपने बच्चे को देकर एक लाख रुपये ले लिये थे, लेकिन उसकी बाकी रकम दलाल ने गटकली। अब महिला ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी है और पुलिस ने जांच की तो मामला बच्चे के सौदे का सामने आया। पुलिस ने दलालों को गिरफ्त में लिया। महिला का कहना है कि उसके पांच बच्चे पहले से हैं।
इस मामले की छानबीन के चलते, एसओ सिद्धांत शर्मा के अनुसार, बीते शनिवार को उन्हें बताया गया था कि 26 जनवरी को महिला की आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी हुई जिसके बाद दूसरे दिन बच्चा बेच दिया गया था लेकिन जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 19 जनवरी को महिला की डिलीवरी हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों की जांच हुई तो सच का पर्दाफाश हुआ।
किसने खरीदा था बच्चा ?-
यह बच्चा मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद ने ढाई लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन दलालों ने उनका पता मुरादाबाद का कहा। रुपये भी नकद दिए गए थे। दलाल बीच में डेढ़ लाख रुपये भी खा गए।

