उन्नाव/बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को औरास थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाराबंकी का रहने वाला राजपूत परिवार एक ही झटके में काल के गाल में समा गया। इस हादसे में पति-पति और उनके दो बच्चों ने दम तोड़ दिया है। जबकि इनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा मृतक की सास और दो सालियों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है। जैसे ही इनके शव घर पहुंचे वहां चीख-पुकार मच गया। यह दर्दनाक नजारा देखकर पूरे मोहल्लें के लोगों की आंख से आंसू छलक पड़े।
बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में चित्रगुप्तनगर कॉलोनी के रहने वाले दिनेश राजपूत यहीं लखपेड़ाबाग रोड पर सेनेटरी की दुकान करते थे। जहां बीते 31 जनवरी को मौसम साफ होने पर दिनेश ने पूरे परिवार के साथ कार से आगरा जाने का प्लान बनाया। कार से दिनेश के साथ उनकी पत्नी अनीता सिंह , बेटी संस्कृति, पुत्र आर्यन और लक्ष्यवीर के साथ ही बहराइच की रहने वाली उनकी सास कांती देवी , साली प्रीती और प्रिया भी गई थी। जिनकी भी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

