नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने अडानी ग्रुप के मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। आरबीआई नें बताया कि देश का बैंकिंग सेक्टर मजबूत और स्थिर है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कैपिटल एडिक्वेसी, एसेट क्वालिटी, लिक्विडिटी, प्रोविजन कवरेज और प्रॉफिटिबिलिटी हेल्थ के मापदंडों पर बैंकिंग व्यवस्था की हालत स्थिर है. उसने कहा कि बैंक लार्ज एक्सपोजर फ्रेमवर्क के दिशानिर्देश का भी पालन करता है।
आरबीआई ने कहा कि केंद्रीय बैंक सतर्क बना हुआ है और सेक्टर की स्थिरता पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब देश के केंद्रीय बैंक ने अडानी ग्रुप के मामले पर कोई बात कही है। इससे पहले उसने अडानी ग्रुप और उसके मौजूदा संकट को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन आज आरबीआई की प्रेस रिलीज सीधे तौर पर अडानी ग्रुप के मामले की ओर इशारा कर रही है। वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई के पास सेंट्रल रिपॉजिटरी ऑफ इन्फोर्मेशन ऑन लार्ज क्रेडिट डेटाबेस सिस्टम है. इसमें बैंक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के अपने एक्सपोजर की जानकारी देते हैं, जिसे निगरानी के लिए इस्तेमाल जाता है.
अडानी मामलें पर आरबीआई नें दिया बड़ा बयान,कही ये बात

