जोशीमठ के बाद अब नैनीताल में संकट,देखी गई दरारें

नैनीताल : जोशीमठ में भू-धंसाव के संकट के बीच अब उत्तराखंड के नैनीताल पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल की लोवर मॉल रोड पर कुछ भवनों और सड़को में दरारें देखी गईं हैं। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इस ख़बर को ढक दिया गयाकी ओर से इस ख़बरकी पुष्टि अभी नहीं की गई है कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि नैनीताल की लोवर मॉल रोड पर करीब 10 फीट तक दरार देखी गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नैनीताल में दरारें देखी गईं थी। वर्ष 2018 में भी नैनीताल लोवर मॉल रोड का एक हिस्सा टूटकर नैनी झील में गिर गया था।
बता दें कि जहां अभी दरार आई है यह सड़क मल्लीताल में ग्रैंड होटल के पास है। जब भी दरारें आती हैं, उसमें सीमेंट, मिट्टी और रेत डालकर भर दिया जाता है. इस बार दिखी दरार करीब 10 फीट लंबी है। मॉल रोड के ऊपर का राजपुरा इलाका भी धंसने के खतरे में आता है। ग्रैंड होटल के ठीक नीचे आई दरार ने मॉल रोड के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है।