नैनीताल : नैनीताल-ज्योलीकोट हाईवे के पास एक चलती कार के ऊपर पेड़ गिर गया , इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत ये रही की कार के सवार चालक को मामूली चोटे आई है और उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार चालक आशीष जिसकी उम्र 38 वर्ष है , एक फ़ूड ब्लॉगर है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात भी बंद रहा। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्क़त के बाद यातायात को सुचारु किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को नैनीताल ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड के पास फूड ब्लॉगर आशीष चंद्रा निवासी हल्द्वानी नैनीताल की ओर जा रहा था और अचानक ही एक पेड़ आकर उनकी कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन इस हादसे में आशीष को मामूली चोटे ही आई और मौक़े पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से उनकी जान बच गई । फिलहाल आशीष को प्राथमिक उपचार हेतु नज़दीकी चिकित्सालय में भेज दिया है।

