आज पीएम मोदी ने किया “सरदार धाम भवन” का लोकार्पण,जानिए सम्बोधन में क्या बोले पीएम

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कई बड़ी योजनाओं और बैठकों को कर रहे हैं।  जिसके माध्यम से कई बड़ी फैसले भी पीएम ने बीते दिनों किए हैं। इसी कड़ी में आज भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम ने  सरदारधाम फेज-2  बालिका छात्रावास का भूमि पूजन करके उसकी भी नीव रखी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने बोला कि शुभ काम से पहले हमारे यहां भगवान् गणेश को याद किया जाता है। उनकी पूजा होने की परम्परा है। सौभाग्य से सरदारधाम भवन का श्रीगणेश भी गणेश पूजन के पवित्र त्योहार के अवसर पर हो रहा है। पीएम मोदी ने शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण को स्मरण किया और कहा कि आज के ही दिन 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन किया गया था।
पीएम मोदी ये भी बोले कि स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित करवाया था। आज इस वर्चुअली उद्घाटन में पीएम ने ये भी कहा कि युवाओं को नए रास्ते निकले हैं। पीएम मोदी ने तमिल कवि सुब्रमयण्म भारती को भी याद किया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की प्रगति में लगा दिया। सुब्रमण्यम भारती जी हमेशा भारत की एकता, मानव मात्र की एकता पर डटे रहे।

जिस छात्रावास का हुआ उद्घाटन उसमें 2000 बेड की व्यवस्था –

नौकरी की इच्छा रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों और लड़कों को छात्रावास की सुविधा है।  पाटीदार समाज द्वारा बनाया गया यह कॉम्प्लेक्स छात्रों को उचित दर पर ट्रेनिंग, बोर्डिंग, लॉज की सुविधाएं प्रदान करेगा। कन्या छात्रावास में 2,000 लड़कियों के लिए व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *