खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने देश के बाद माता-पिता का भी जीता दिल,पहली बार कराई हवाई यात्रा

टोक्यो ओलंपिक भारत का गौरव बढ़ाने वाले और देश के नाम गोल्ड मेडल लाने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का आज एक बहुत बड़ा सपना और ख़ुशी पूरी हुई है। भाला फेंक में भारत के नाम पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले नीरज ने आज ट्वीट कर अपनी बात को साँझा किया है। नीरज की ये ख़ुशी है कि उन्होंने आज अपने माता पिता को पहली बार एक चार्टर्ड फ्लाइट में घुमाया है। 
जिस ख़ुशी की तस्वीर साँझा करते हुए नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’अभी हाल में टोक्यो से लौटने के बाद नीरज की व्यस्तता बढ़ गई है। वे लगातार अलग-अलग जगह पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन सबकी वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। बाकी अब आगामी 2022 में नीरज एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना प्रदर्शन देंगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *