नीति घाटी के मलारी में हिमखंड टूटा है, इस खबर के बाद अभी तक हिमखंड के टूटने से नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है और भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की खबर के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है।
आज सोमवार को मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों तरफ बर्फ का धुआं सा आया और देखते ही देखते यहां हड़कंप मच गया। मलारी गांव से पहले ही यह हिमखंड टूटा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका कही है।इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है।

