एक्टर-डायरेक्टर का शोक,66 साल में ली अंतिम सांस

अभिनेता और निर्देशक ई रामदास का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनको दिल का दौरा पड़ा था और इस बात की जानकारी उनके बेटे ने साझा की है। उनके निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक छाया है। कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। ई रामदास ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं और बहुत सी फिल्मों में काम किया और पिता के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे बेटे कलचेलवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे पिता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता ई. रामदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 24 तारीख को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान पर हुआ।निर्देशन में राजा राजा थान, स्वयंवरम, रावण, हजार फूल खिले, हजवे लोकतंत्र, नेजनम उडु नेरीमाई उडु जैसी फिल्में रिलीज हुईं हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *