हरीश रावत के सीएम को लेकर मीठे बोल,चर्चाए तेज़

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफों के पुल्ल बंधे हैं। जिससे सभी फिरसे चौक गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए भविष्य के उनके प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना जरुरी है। 

आपको बतादें कि एक दिन पहले बीते शनिवार को जोशीमठ के मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिलने पहुंचा था।  मुख्यमंत्री ने देर तक प्रतिनिधिमंडल को समय दिया और उनकी बातों को गौर से सुना। मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत की एक पोस्ट भी साझा हुई है जिसमें हरीश रावत ने अपने अंदाज में सीएम की तारीफ की है। रावत ने लिखा कि कांग्रेस के लोग जब सीएम से मिले तो उसमें कई सुझाव, आलोचनात्मक और तीक्ष्ण सवाल भी थे। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *