अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: मार्च में दोबारा होंगी तीन रद्द भर्ती परीक्षाएं

स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में मजबूत परीक्षा प्रणाली तैयार करने में लगा हुआ है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि परीक्षा से जुड़े हर पहलू को ध्यान से समझ कर उसपर काम होगा। यूकेएसएसएससी को जल्द ही रद्द हुई भर्तियों की परीक्षाएं अब मार्च में दोबारा हुईं हैं । इसके अलावा अप्रैल से नई भर्तियां भी मिलने की उम्मीद है। आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया की ओर से इंटरनल एसओपी जारी की जा चुकी है। अब परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है। पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।अब दुबारा आयोग किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं होने देगा। अध्यक्ष परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट्स अधीनस्थ अधिकारियों से ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *