व्हाट्सएप पर डाला ये स्टेटस-और खुद मारी गोली 

लखनऊ : लखनऊ के त्रिवेणी तृतीय इलाके में देर रात निजी बैंक के रिकवरी एजेंट अजय कुमार सिंह (24) ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बीते दिन शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम  कराया और परिवारीजनों को सौपा । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बैंक अफसरों व कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है और इसकी जांच शुरू हो चुकी हैं। उन्नाव के मौरांवा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह त्रिवेणीनगर तृतीय में रहते हैं। बेटा अजय कुमार कोटक महिंद्रा बैंक की सप्रू मार्ग शाखा में रिकवरी एजेंट था।


पिता जितेंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अजय कमरे में चला गया था। करीब एक घंटे बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ अजय पड़ा था। हड़बड़ाहट में सभी परिजन उसे लेकर डॉक्टरों  पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए। अजय काफी समय से परेशान चल रहा था। ये बात उसके व्हाट्सएप स्टेटस से पता चली। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था…आई एम लूजर…आई फिनिश्ड माई सेल्फ…। अजय की मौत से पूरा परिवार सदमें में है किसी को विशवास ही नहीं हो रहा है कि अजय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *