पूँछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के लसाना गांव में बने पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम के घर पर कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग की है। जिस फायरिंग में एक स्ट्रीट लाइट और अन्य चीजें टूटी हैं। घर की दीवारों पर भी छर्रे के निशान आए हैं।पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम वर्तमान में जम्मू में रहते हैं। इस घटना की सूचना के बाद सेना व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद इलाके के कई लोगों से संदिग्धों के बारे में पता लगाया गया। अभी तक गोलीबारी करने वाला पकड़ में नहीं आ सका है।
पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग,शुरू हुई जांच

