नई दिल्ली : देश में फोर्ड की कारों की घटती बिक्री को देखते हुए कंपनी की भारतीय सहयोगी फोर्ड इंडिया ने अपने प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह फ़ैसला करीब दो अरब डॉलर का नुकसान उठाने के बाद लिया है. फोर्ड इंडिया ने अपने स्टाफ को जानकारी दी है कि वह भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बंद करने जा रही है। फोर्ड इंडिया के प्लांट बंद करने के इस फैसले से 4000 से अधिक लोगों की नौकरी भी जाएगी ।फोर्ड के अधिकारियों ने यह भी बताया कि फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल इन दोनों कारों की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।
बता दें कि दमदार और विश्वसनीय मॉडल्स के बावज़ूद भी फोर्ड इंडिया की भारत में ग्राहकों क विश्वास जीतने में असफल ही रही। पिछले कुछ सालों से कंपनी भारतीय बाजार में बिक्री दर में भी कमी आई है। और फोर्ड इंडिया की कारों का एक्सपोर्ट भी कम रहा है। फोर्ड इंडिया ने कहा है कि फोर्ड मस्टैंग और फोर्ड एंडेवर को भारत में बेचना चाहती है। कंपनी ने हालांकि बताया है कि गुजरात में मौजूद इंजन प्लांट अभी सुचारु रूप से चलता रहेगा और भारत में मौजूद उसके कस्टमर्स के लिए उसकी सर्विस भी ज़ारी रहेंगी ।

