लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में कल यानी मंगलवार को चलती स्कूटी पर रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी की हजरतगंज पुलिस ने सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक के स्कूटी पर जो लड़की थी वह युवती नाबालिग है। इन दोनों पर सार्वजनिक स्थान में अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए और अश्लील हरक़ते करते हुए नज़र आ रहे थे । इसका वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आई और लड़के को गिरफ्तार कर लिया ।
लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार शाम को बताया कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है, लड़का और लड़की जाते हुए देखे गए हैं, इस पूरे मामले पर 2 टीमें लगाई गई और सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया । और आज सुबह आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हजरतगंज थाने में धारा 294, 279 के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया , आरोपी नें अपना नाम विक्की बताया है और वह चिनहट का रहने वाला है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

