देहरादून : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के चलते उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला एवं प्रो. प्रकाश उपाध्याय से बात की है और जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की है। जोशीमठ आपदा से उभरने के लिए और भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए भी सुझाव मांगे है।
यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिंता प्रकट की। प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही जोशीमठ नगर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। राहुल गाँधी ने जोशीमठ की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें काफी भयभीत है। राहुल गांधी को जानमाल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सुझाव दिया कि जोशीमठ क्षेत्र में बडे़ निर्माण कार्य एवं सुरंगें खोदने का काम तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से केंद्र में आवाज उठाने की मांग की है।

