यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा,कई लोग गंभीर घायल-3 की हालत नाजुक 

मैनपुरी: शनिवार शाम होते होते यूपी से मैनपुरी से बुरी खबर मिल रही है जिसके चलते मैनपुरी में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी,जिससे हादसे में एक दर्जन ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए है। घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया इसके अलावा थाना क्षेत्र के करपिया गांव के पास औद्योगिक आस्थान स्थित है। यहां गेहूं उताकर एक दर्जन पल्लेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गल्ला मंडी बेवर वापसी कर रहे थे। करपिया गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। 

घायलों में पिंकू (45) निवासी इटावा रोड,  महेश सिंह (55) निवासी गजियापुर, ओमकार (40) निवासी सकत बेवर, सौरव (30), अंकित (25), विशाल (25) निवासीगण खजुरिया, केदार सिंह (45) निवासी गजियापुर, अनिल कुमार निवासी सकत बेवर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *