भारत देश की वायुसेना आज इतिहास रचेगी। जिसके चलते पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही किलोमीटर आगे इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) के रूप में देश को पहला ऐसा नेशनल हाईवे मिलेगा। इस हाइवे पर देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंड होंगें। देश की सेना के सभी लड़ाकू विमान यहाँ सीधे उतरेंगें। आपको बतादें कि राजस्थान के बाड़मेर में बने नेशनल हाइवे पर भारतीय वायुसेना इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करने जा रहे हैं। भारत-पाक सीमा से महज 40 किमी दूरी पर बाड़मेर-जालोर बॉर्डर के अड़गावा में बनी इमरजेंसी हाइवे हवाई पट्टी का उद्घाटन करने के लिए दोनों केंद्रीय मंत्री एक साथ दिल्ली से रवाना होकर सीधे इसी हाइवे पर उतरेंगें।
सबसे ख़ुशी और गर्व की बात यह रही कि आज लांच होने जा रहा ये प्रोजेक्ट मात्र 19 महीने में तैयार हो गया है। बीते दिन बुधवार को वायुसेना ने इस हवाई पट्टी पर अपनी पहली रिहर्सल भी जारी राखी जिसके चलते तीन फाइटर विमान हाइवे पर उतारे गए थे। जिनमें शामिल था,हरक्यूलिस प्लेन। इसके बाद सुखोई, मिग और अगस्ता हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। देश में यह पहली बार होगा जब किसी नेशनल हाइवे का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए किया जा रहा है। इस दौरान एसयू-30 एमकेआई, सुपर हरक्यूलिस एंड जगुआर फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट होगा। गौरतलब है की इसको पूरा होने के लिए 24 महीने बोले गए थे लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का निर्माण 19 महीनों के भीतर ही कर लिया गया है। आप को बतादें की ये ही नहीं बल्कि अब देश में रक्षा और परिवहन मंत्रालय के सहयोग से 12 अन्य हाईवे भी तैयार किए जा रहे हैं

