पुलकित आर्य का होगा नार्को टेस्ट, फैसला आया 

प्रदेश में हुए अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का के नार्को टेस्ट पर फैसला आ गया है। अंकिता हत्याकांड मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार की अदालत ने आज इसपर फैसला सूना दिया है कि पुलकित का नार्को टेस्ट किया जाएगा। इससे पूर्व अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मसले पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में आज सुनवाई की थी।  सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने संबंधित मामले की रूलिंग दाखिल की। जिसके बाद कोर्ट ने एक दिन की तारीख आगे कर दी।

शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती तीन जनवरी को पीड़ित और बचाव पक्ष की तरफ से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तारिख देदी थी। पांच जनवरी को पीड़ित पक्ष ने संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा था। अदालत ने इसके लिए समय प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तारीख  दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *