बीएएमएस की फर्जी डिग्री बेचने के बड़े खुलासे के बाद इसमें करवाई करते हुए डॉक्टर समेत कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। ये डिग्रीयां मात्रा आठ लाख रुपये में बेची जा रही थी।
आज बुधवार को एसटीएफ ने दून में प्रेक्टिस कर रहे दो डॉक्टर समेत कॉलेज का संचालक गिरफ्तार किया है और आरोपी कर्नाटक की यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री दे रहा था। बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर का संचालक इमरान और इखलाख भी दबोचे गए । 36 लोगों के फर्जी डिग्री से उत्तराखंड में प्रेक्टिस की पुष्टि हुई। ब्लैंक डिग्री और मुहर बरामद हुई

