सेंसेक्स 453 अंक टूटा, निफ्टी 17900 से नीचे

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 452.90 अंकों की गिरावट के साथ 59,900.37 अंकों पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इसमें 0.75% की गिरावट नजर आई। इसके अलावा निफ्टी 132.70 अंकों की गिरावट के साथ 17859.45 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में 0.74% कमजोरी आई। शुक्रवार के कारोबारी सेशन में डाबर के शेयरों 4% जबकि टीसीएस के शेयरों 3% तक टूटकर बंद हुए। बाजार बंद होने से पहले तक पिछले दो दिनों में ही बजाज फाइनेंस के निवेशक 33 हजार करोड़ रुपये के नुकसान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *