टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के बाद अब सुपरस्टार अक्षय कुमार की माँ का निधन हो गया है। उनकी माँ का अरुणा भाटिया का बीमारी के चलते मौत हो गई है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। अक्षय की मां अरुणा भाटिया काफी समय से बीमार थी,और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू इलाज चल रहा था। सितारे और फैंस अक्षय की मां भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने बेहद भावुक होकर सोशल मीडिया पर अपना दुःख व्यक्त किया है. आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
अक्षय कुमार ने लिखा है कि ‘शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।’

