बिकरू कांड के आरोपियों की को सहयोग देने के इल्जाम में कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि बिकरू कांड के समय खुशी नाबालिग थीं। अब उन्हें जेल में रखने की जरूरत नहीं हैं ।
क्या था मामला –दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर रात में हमला किया था और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव आई थी और पुलिस ने उसे भी आरोपी बना जेल भेजा था। बिकरू गांव में दो जुलाई की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास दुबे समेत छह बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।
बिकरू काण्ड में आरोपी ख़ुशी दुबे को मिली जमानत

