राखी सावंत ने वीडियो में किया दावा,हार्ट अटैक से नहीं हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज़ और अजीबोग़रीब टिप्पणियों को लेलर अक्सर सुर्ख़ियों में बनीं रहती हैं। इस बार भी हालिया टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की आकस्मिक मौत पर उन्होंने नयाँ जारी किया है जिसमें एक वीडियों के माध्यम से राखी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उनके सपने में आये और कहा है कि वह राखी का बेटा बनकर फिर से जन्म लेंगे। अब जब टीवी अभिनेता और बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक हुई मौत पर पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई,बल्कि राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ की मौत को लेकर गंभीर बाते बोली हैं। एक तरफ जहां सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार  चाहता है कि सिद्धार्थ की मौत को लेकर किसी तरह का कोई विवाद न हो। परिवार ने अपने बयान जारी करके कहा था कि हमारे लिए यह समय बहुत दुखद है और हमारी प्राइवेसी का कृपया सम्मान किया जाए। राखी सावंत ने वीडियो अपलोड करके ये दावा किया है कि सिद्धार्थ की पोस्टमार्ट रिपोर्ट में सिड की मौत का कारण हार्ट अटैक नहीं हैं। जिस दिन सिद्धार्थ की मौत हुई थी उनका किसी के साथ झगड़ा हुआ था  क्योंकि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। जब से वह घर आये थे तबियत ठीक न होने की शिकायत कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *