दो दिवसीय दौरे पर 10 और 11 सितंबर को प्रियंका गांधी लखनऊ में

लखनऊ : घमासान शुरू है,जिसके चलते सभी पार्टियां जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर 10 से 11 सितम्बर को लखनऊ पहुँचेंगीं। आगामी 10 औऱ 11 सितम्बर को प्रियंका गांधी लखनऊ में ही रहेंगीं।  वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही पार्टी द्वारा सभी तैयारियों पर निरीक्षण करेंगीं .  चुनाव में क्या तैयारियां हैं जिसपर प्रियंका जायज़ा लेंगीं। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठनात्मक समीक्षा करेंगी। पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के साथ भी वह बैठक करेंगी।पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रियंका के दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है।

सलमान खुर्शीद ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस का चेहरा होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर पार्टी नेतृत्व बाद में फैसला करेगा। सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य से आगे ले जाना है। उत्तर प्रदेश में 15 से 20 सालों में कांग्रेस का वर्चस्व कम हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *