रुड़की: रुड़की में नारसन चौकी के पास बड़ा भ्हीशन सड़क हादसा हुआ ये हादसा क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का था। ऋषभ इस कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं हादसे के बाद ऋषभ खुद गाड़ी से बाहर निकले वे लड़खड़ा कर हाईवे पर गिरे और तपड़ने लगे। यह देख हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ने तुरंत 108 नंबर को सूचित किया और पुलिस से पहुंचने तक ऋषभ की मर्सिडीज कार आग में पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई थी। किसी को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिल सका क्यूंकि गाड़ी तुरंत जलकर ख़ाक हो गई। इस बात की खबर एसपी देहाल स्वप्न किशोर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऋषभ को पहले रुड़की में ही सक्षम अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।
अस्पताल में भर्ती के बाद पुलिस ने उनकी मां से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर ऑफ था। इसके बाद चेतक पुलिस ने ऋषभ पंत के घर जाकर उनकी मां को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। हादसे के बारे में उन्होंने बताया कि ऋषभ की कार की स्पीड काफी तेज थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे झपकी आने से उनकी गाड़ी डिवाइडर में जा भिड़ी। कार रुकते ही उसमें आग लग गई।एक युवक ने उन्हें पहचाना और ऋषभ पंत क्रिकेटर जानकार पुलिस को सूचित किया।

