देहरादून : यूँ तो अघिकतर राज्यों में कोरोना के मामलें हल्के हुए है लेकिन हर दिन उतार चढ़ाव जारी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना इन्फेक्टिड लोग मिले हैं। लेकिन बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। करीब 35 मरीजों को ठीक होने के बाद स्वस्थ किया गया है। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 379 हो गई है। आपको बतादे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक़,सोमवार को 16474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है।
उत्तराखंड के तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, अल्मोड़ा में चार, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में आठ और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343125 हो गई है। इनमें से 329306 लोग ठीक हो चुके हैं।

