दिल का दौरा पड़ने से मशहूर फिल्म निर्माता का निधन 

सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर है कि मशहूर बॉलीवुड  फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का आज गुरूवार 29 दिसंबर को निधन हो गया है। खबर है कि पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक बनीं हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले दिनों सामने आई जानकारी के अनुसार, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दवाइयों का असर होने के बाद भी वो खतरे से उभरे नहीं थे।
‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *