उत्तराखंड में आपराधिक घटनाए आम होती जा रही है,ताज़ा खबर में गाजियाबाद के एक बैंककर्मी के साथ ऋषिकेश में लूटपात हुई है। हरिद्वार रोड पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को रोका और बैंककर्मी के साथ मारपीट की उसका पर्स और दस्तावेज व नकदी छिनी और भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोविंदपुरम के मकान नंबर 51 निवासी बृजेश कुमार ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गाजियाबाद में एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। वह बीती 23 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए निकले थे जहां दोस्त पहले चकराता जाना चाहते थे, इसलिए देर शाम दोस्तों ने उन्हें लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उतार दिया। इसके बाद वह रोडवेज बस से ऋषिकेश आ गए। चंद्रभागा पुल से पहले बस से उतर गए और पैदल होटल के लिए चल पड़े। इस बीच तीन स्कूटी सवार युवक उनके आसपास चक्कर काटने लगे।
हरिद्वार रोड पर धनवंतरी भवन धर्मशाला के पास उन्हें एक ऑटो मिला और वह उसमें बैठ गए। 3.45 पर कुछ दूरी पर स्कूटी सवार ऑटो के आगे खड़े हो गए और उन्हें डराकर उनसे नकदी उनका मोबाइल और पर्स निकाल लिया इसके अलावा तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, खाली चेक, पिता का पुलिस का पुराना आईडी कार्ड और 400 रुपये। थे

