जब तक सरकार चाहेगी तब तक किसान आंदोलन चलेगा : राकेश टिकैत

मुज्जफरनगर :उत्तर प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा एक लम्बे समय से चल रहा है। सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी है और उधर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आज किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ी बात कही है,मौका था मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन का यह आयोजन मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुआ। आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, यह किसान आंदोलन अभी बंद नहीं होगा तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार इसे चलवाएगी। सरकार जब तक आंदोलन खिचेगी ये बढ़ता रहेगा। जब सरकार बातचीत करेगी तो हम करेंगे।

देश में आज़ादी की लड़ाई 90 साल तक चली, यह आंदोलन कितने साल चलेगा हमें इसका कोई अंदाजा नहीं है।सिंघू सीमा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद, संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का भी ऐलान हुआ है। पिछले नौ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान संघ ने एक बयान में कहा कि, सिंघू सीमा पर एसकेएम नेशनल कन्वेंशन ने “भारत के सभी राज्यों और जिलों में एसकेएम की संयुक्त समितियां बनाने का निर्णय लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *