आज आफताब के ऑडियो सेम्पल ले रही पुलिस,श्रद्धा को खूब किया टॉर्चर 

देश को हिला कर रख देने वाला हत्याकांड श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस आज सोमवार को आरोपी आफताब पूनावाला के  आवाज के नमूने लेने वाली है ,आफताब को लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की फॉरेंसिक लैब  लेकर आया गया है।

आपको बतादें कि श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ा ऑडियो सबूत लगा है। ऑडियो में अफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। ऑडियो में अफताब और श्रद्धा के बीच आपस में बहस हो रही है।  ऑडियो से साफ़ दिख रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर देता था। 

दिल्ली पुलिस इन ऑडियो को बड़ा सबूत मान रही है, जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस ऑडियो से हत्याकांड की जांच में काफी बड़ा सबूत सबियत होगी। दिल्ली पुलिस इसी ऑडियो से अफताब की आवाज का मिलान करने के लिए वॉयस सैंपल ले रही है। आरोपी के आवाज के नमूनों को इस ऑडियो क्लिप  की आवाज से मिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *