Dehradun: प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में दो माह पहले राज्य के मुख्य सेवक रूप में कार्य करने की कसम खाई जिसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में बड़े और सटीक सुधार के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते अब जन समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों को ज़िम्मेद्दियां सौप दी गयीं हैं। जो कार्य विकासखंड एवं तहसील स्तर के हों उनका समाधान वहीं पर हो और जो कार्य जिला स्तर पर हो सकते हैं, उनका निदान जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ही किया जाएगा।
सभी अधिकारियों को सख्ती से आज आदेश दिए गए हैं कि जो कार्य जनपद स्तर पर पूर्ण हो सकते हैं, उन्हें शासन स्तर तक ना लेजाया जाए। बल्कि जनता की समस्या को जनपद स्तर पर ही सुलझाने का पूरा प्रयास हो। कार्यों को आसान और उनका निस्तारण जल्दी किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।इतना ही नहीं बल्कि आज मुख्यमंत्री ने सभी महाविद्यालयों में 4जी वाईफाई की सुविधा दी गई है। छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी जल्द दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, दिलीप सिंह रावत, मुकेश कोली, प्राचार्य सतपाल सिंह साहनी भी उपस्थित रहे।

