नई दिल्ली : 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुआ और आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपए देने का दावा किया है। यहां अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज भी मौजूद थीं।
सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक के अनुसार, आज सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आप को 60 करोड़ रुपये दिए। एक उच्चस्तरीय समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी और कहा कि आरोप गंभीर हैं और जांच की होनी जरूरी है।
इससे ूर्व में भी अभिनेत्री जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में [पेशी करने पहुंची थी। जहां उनको सुना गया। न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। अगली तर्रीख इस मामलें की सुनवाई के लिए 20 दिसंबर दी गई थी।

