IND vs BAN : कुलदीप-अश्विन मैदान में, स्कोर 300 रन

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम में खेला जा रहा है। आज के इस मैच में पहले दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में छह विकेट पर 278 रन बने हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली है। अब टीम इंडिया दूसरे दिन बड़ा स्कोर बनाकर बांग्लादेश को दबाने का प्रयास है। सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। रविचंद्रन अश्विन के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं और दूसरी गेंद के थोड़ा पुराने होने का इंतजार कर रहे हैं। कुलदीप ने अब तक एक भी रन नहीं बनाया है। अश्विन भी धीमी गति से रन बनाने में जुटे हैं।
यह जोड़ी टीम इंडिया का स्कोर 350 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेगी। दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रविचंद्रन अश्विन अब श्रेयस अय्यर का साथ निभाने के लिए आए हैं। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत ने दिन की पहली ही गेंद पर रन बनाया। छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 280 रन के पार पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *