लखनऊ : प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा आगामी 15 दिसंबर के बाद होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग को अब नगर विकास विभाग की ओर से निकायों के वार्ड, महापौर और निकाय अध्यक्षों का आरक्षण निर्धारण का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।नगर विकास विभाग की तरफ से 14 दिसंबर तक आरक्षण का निर्धारण कर रिपोर्ट आयोग को देने की बात हुई है। उसके बाद आयोग दो से तीन चरणों में चुनाव कराने को लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से चर्चा करेगा ताकि चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोग को चुनाव कार्यक्रम जारी करने में दो से तीन दिन का समय लगने के आसार हैं।आयोग के विशेष कार्याधिकारी एस.के. सिंह का कहना है कि आरक्षण निर्धारण होने के बाद आयोग को चुनाव कार्यक्रम तैयार करने और उस पर उच्च स्तरीय विचार विमर्श जारी करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए। चुनाव संपन्न होने में भी 30 से 35 दिन का समय चाहिए। ऐसे में चुनाव की घोषणा 15 दिसंबर के बाद होने की संभावना है। सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका को सुनने से इनकार कर दिया था।
15 के बाद होगी निकाय चुनाव की घोषणा,आयोग करेगा कार्यक्रम जारी

