आज भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जारी है ये मैच आज चटग्राम में खेला जा रहा है। सीरीज हार चुकी भारतीय टीम इस मैच में अपनी हार को जीत में बदलने मैदान में उतरी है। वहीं, बांग्लादेश की कोशिश क्लीन स्वीप करने पर होगी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 90 रन के पार है और साथ ही,ईशान किशन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से भारत का स्कोर आगे ले जा रहे हैं। 16 ओवर में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं। इनमें से 65 रन ईशान किशन के बल्ले से आए हैं। विराट 18 रन बनाकर खेल रहे हैं और धवन तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
ईशान किशन को लंबे समय बाद भारत के लिए खेलने के लिए मैदान में हैं और साथ ही इसका भरपूर फायदा उठाया। रोहित की जगह टीम में आए किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। किशन ने इबादत हसन के ओवर में 18 रन बनाए और 49 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है।

