टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में कई भारतीय खिलाड़ी बेशुमार प्रदर्शन से झंडे गाड़ रहे हैं। जिनमें देवभूमि उत्तराखंड के खिलाड़ी भी कहीं पीछे नहीं हैं,प्रदेश के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने यूक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर को 28 मिनट में ही 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान तय किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर मनोज का कांस्य पदक तय हो गया है। गौरतलब है कि अभी टोक्यो में पांच सितंबर तक पैरालम्पिक खेल चलेंगें जिसमें आगामी समंय में बैडमिंटन की एस एल-3 श्रेणी में राज्य के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने हिस्सा लिया है। पहले मुकाबले में ओडिशा के अर्जुन अवार्डी व विश्व के नंबर वन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने मनोज सरकार को 2-1 के स्कोर से पराजित किया है। दूसरे मुकाबले में खेल प्रेमियों को मनोज से पूल मैच जीतने की उम्मीद थी।
आपको बतादें की उत्तराखंड के मनोज ने पहले सेट में ही 15 मिनट में 21-16 के स्कोर कीबढ़त की है। दूसरे सेट में चले मुकाबले के 13 मिनट में 21-9 के स्कोर से अलेक्जेंडर को हरा दिया। स्पोर्ट्स लवर्स ने भी मनोज के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर सोशल मीडिया में बधाई देना शुरू कर दिया है। मनोज की पत्नी रेवा सरकार ने बताया कि सुबह से ही रिश्तेदारों ने फोन कर बेस्ट विशिस का सिलसिला जारी है।

