बॉलीवुड के के जाने-माने सिंगर और अपने रैप सांग्स से लाखों के चाहेते सिंगर यो-यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने कानूनी कार्यवाही करते हुए घरेलु हिंसा का मामला दर्ज कराया है। जिसका जवाब देने के लिए आज सिंगर हनी सिंह दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश होने पहुंचे। गौरतलब है कि उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का संगीन आरोप लगाया है जिसकी सुनवाई दिल्ली की अदालत में चल रही है और पिछली सुनवाई में बीमार होने की वजह से अदालत में पेश नहीं हुए थे।
आपको बतादें सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज तीस हजारी कोर्ट की जज, हनी सिंह और उनकी पत्नी की अपने चेंबर में काउंसलिंग के लिए बुलाया। वहां दोनों के बीच के विवाद और मन मुटाव को सुलझाने की भी कोशिश की गई है। उनके वकील ने अदालत को आश्वासन दिलाया था कि हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वह अगली सुनवाई में जरूर पेश होंगे। इस पर अदालत ने हनी सिंह की मेडिकल व इनकम टैक्स रिपोर्ट की भी मांग की है।
और उनकी पत्नी पेश हुए तो अदालत ने कहा कि यहाँ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अदालत ने हनी सिंह को 3 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। वहीं हनी सिंह की पत्नी शालिनी सुनवाई के दौरान भावुक हो गईं और वो रोने भी लगीं।
अदालत ने उनके रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए हनी सिंह के वकील से कहा न तो हनी सिंह हाजिर हुए न ही आपने उनका आय हलफनामा दाखिल किया है। जिरह के लिए भी तैयार नहीं हैं। अदालत ने हनी सिंह को तीन सितंबर को पूरी जानकारी के साथ पेश होने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि वे पुन: ऐसा न करें।

